फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध वाहनों और अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा

अवैध वाहनों और अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा

Fri, 22 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
अवैध वाहनों और अतिक्रमण पर पुलिस का डंडा
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। पूरी तरह अतिक्रमण से घिरी सड़कों पर अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को हटाया तो सड़कें खुली-खुली दिखीं। हालांकि पुुलिस के जाने के बाद फिर से हालात पहले जैसे बदतर होने शुरू हो गए।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के निर्देश पर दोपहर को टीआई सुनील कुमार, टीएसआई डीडी दीक्षित, टीएसआई नदीम खान टीम के साथ भूमिया पुल पर पहुंचे। यहां पहली बार ट्रैफिक दस्ता पहुंचा। ट्रैफिक पुलिस ने भूमिया पुल चौराहे पर सड़क पर अवैध तरीके से खड़े ऑटो व ई-रिक्शाओं को हटवाना शुरू कर दिया। चालकों ने विरोध करते हुए उल्टा पुलिस से पूछना शुरू कर दिया कि वाहन कहां खड़ा करें? इस पर ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों को सीज कर पुलिस लाइन भेजना शुरू कर दिया। सख्ती होने पर चालक ऑटो और ई-रिक्शा लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

गोला कुआं तक चला अभियान
भूमिया पुल से लेकर गोला कुआं तक का मार्ग रोजाना जाम रहता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग के दोनों तरफ अवैध तरीके से खड़े होने ठेलों और वाहनों के अलावा अन्य अतिक्रमण हटवाया। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती की तो जाम से निजात मिली। टीएसआई डीडी दीक्षित ने बताया कि भूमिया पुल से 18 ऑटो, 7 ई-रिक्शा, तीन जुगाड़ वाहन और एक कैंटर को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुल से जीरोमाइल
शाम चार बजे सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश पुलिस ने बेगमपुल से जीरो माइल तक अभियान चलाकर ठेले और फड़ हटवा दिए। बेगमपुल के पास से एक दर्जन ऑटो और ई-रिक्शाओं को सीज किया गया। अलग-अलग स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस ने 120 वाहनों के चस्पा चालान किए।

आज हापुड़ अड्डे पर अभियान
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शुक्रवार को अतिक्रमण और अवैध वाहनों को लेकर हापुड़ अड्डा चौराहे पर अभियान चलाया जाएगा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर गोला कुआं तक भी कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें:
बेगमपुल और जीरो माइल पर सीओ ट्रैफिक ने चलाया अभियान
भूमिया पुल पर पहली बार पहुंचा ट्रैफिक पुलिस का अमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed