फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दांव और चालाकी से दिखाई प्रतिभा

कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दांव और चालाकी से दिखाई प्रतिभा

Sat, 16 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में दांव और चालाकी से दिखाई प्रतिभा
खेलों में दिखाया बच्चों ने दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को कई खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मुकाबला में कैलाश प्रकाश स्टेडियम ए की टीम ने दबथुआ की टीम को 27-20 से हराया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया था। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जिला कबड्डी सचिव चौ. जगेंद्र सिंह रहे। इसके अलावा गौरव प्रधान, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुधीर सिंह, मैच रैफरी राहुल, अंकुश, जुबैर खान, रोबिन तोमर, शुभम गिरि, कबड्डी कोच आलोक मानव मौजूद रहे।
वहीं स्टेडियम मेें जिमनास्टिक प्रतियोगिता में पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग में 16 बालिका, 27 बालकों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि जिमनास्टिक जिला सचिव कौसर नदीम रहे। इस दौरान छोटी बच्चियों ने जिमनास्टिक में शानदार प्रदर्शन किया। बालिक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में अंडर 8 में प्रिसेंस ने प्रथम, विदुषी ने द्वितीय, अंडर 10 में सृष्टि ने प्रथम, अना ने द्वितीय, अंडर 12 में रेनू सिंह ने प्रथम और श्रीवर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में अंडर-8 में मो. जैद प्रथम, अंडर 10 में इजहान प्रथम, अंडर 14 में विशाल आर्य प्रथम, अंडर 18 में हर्ष वर्धन प्रथम रहे। जिमनास्टिक कोच निर्मला देवी, अंशु, संजय शर्मा, पार्वती, नईम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला जूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता को शुभारंभ हुआ। प्रथम मैच में ज्ञान स्थली मवाना की टीम ने रामसहाय को हराया। दूसरे मैच में एसएसजीपी शांति निकेतन ने एसवीएम शास्त्रीनगर को हराया। जबकि तीसरे मैच में कंकरखेड़ा की सनातन धर्म ने स्वामी विवेकानंद रिठानी को हराकर जीत हासिल की। प्रथम सेमीफाइनल मैच ज्ञान स्थली मीरापुर और सनातन धर्म के बीच हुआ। जबकि दूसरा सेमीफाइनल शांति निकेतन और विमला देवी की टीम के साथ हुआ। शनिवार को फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुईं कई खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed