फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसआई की परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा

एसआई की परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा

Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
एसआई की परीक्षा में मुन्नाभाई पकड़ा
एसआई की परीक्षा में फर्जी छात्र पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गंगानगर (मेरठ)।
मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज में दूसरे छात्र की यूपी एसआई की परीक्षा देने आए एक युवक को प्रवेश के दौरान ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने छात्र के पास से फर्जी आधार कार्ड व प्रवेश पत्र बरामद किया है।

गंगानगर थाना इंचार्ज आशुतोष कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक (यूपी एसआई) की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा थी। इसका एक सेंटर मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज में बनाया गया था। यहां छात्रों के प्रवेश के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाई गई थी। इस दौरान एक छात्र ने मशीन पर अंगूठा लगाया तो वह मैच नहीं हुआ। इस पर जांच टीम ने छात्र का प्रवेश पत्र व आधार कार्ड देखा तो वहा फर्जी निकला। उस पर चंद्रशेखर पवार पुत्र ब्रह्म सिंह पवार निवासी ग्राम सबगा जिला बागपत लिखा था। जबकि युवक ने पूछताछ में अपना नाम अभय बहादुर पुत्र पवन कुमार निवासी एस9-34 नई बस्ती थाना हुकुलगंज, वाराणसी बताया। जबकि मूल पता ग्राम सेदाह थाना तरारी जिला भोजपुर बिहार बताया। टीम की ओर से गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

खास बात
गंगानगर स्थित जेपी कॉलेज में दूसरे छात्र की परीक्षा देने आया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed