फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा

सपा

Sun, 17 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
सपा
मेरठ। प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पिछले 15 साल में सपा और बसपा नेताओं ने प्रदेश को लूटकर अपनी तिजोरियां भरीं। जिसका जवाब जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर दिया है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष में आयोजित युवा खेल महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे उपेंद्र तिवारी ने सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी उतर रही है। किसानों का जहां कर्जा माफ किया तो उनका रुका हुआ भुगतान कराया। काली नदी व हिंडन पर सफाई अभियान शुरू हो गया है। भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। अपराधों पर काफी नियंत्रण किया गया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, भाजपा नेता सुनील भराला, संजय त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक का किया औचक निरीक्षण
सहकारिता राज्यमंत्री ने गाजियाबाद और हापुड़ के साथ ही मेरठ में वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक का औचक निरीक्षण किया। हाजिरी रजिस्टर के अवलोकन में एक कर्मचारी अनुपस्थित था। मंत्री के पूछने पर शाखा प्रबंधक ने कर्मचारी को छुट्टी पर होना बताया। मंत्री ने बैंक द्वारा बांटे गए ऋण का रिकॉर्ड मांगा तो बैंक प्रबंधक सकपकाते हुए बोलीं कि अभी कंप्यूटर से चेक करके बताएंगी। बैंक के शौचालय में दुर्गंध मिलने पर उन्होंने फटकार लगा दी। इसके बाद बैंक के सचिव व मुख्य कार्य अधिकारी सतीश चंद्र के कार्यालय में पहुंचकर बैंक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सचिव व लेखाधिकारी निलंबित
उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री अपने वादों के तहत विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया असौड़ा स्थित सहकारी केंद्र पर छापामारी के दौरान 47 कट्टे पशु आहार के कम मिले। जबकि यूरिया के गोदाम में 550 बोरों में 250 बोरे कम मिले है। जिस पर उन्होंने केंद्र के सचिव व लेखाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

राज्यमंत्री का किया स्वागत
भाजपा के निवेश प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक एवं रेलवे बोर्ड सलाहकार नरेश गुर्जर के यहां उपेंद्र तिवारी पहुंचे। इस दौरान वरुण गोयल, आयुष पंवार, डॉ. राजेंद्र सिंह, अमरदीप सिंह, मनीराम प्रधान, राजेंद्र राणा, ब्रजेश भड़ाना, आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed