{"_id":"59b457a74f1c1be47f8b5985","slug":"61504991143-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल चेतना मेला में हुई कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल चेतना मेला में हुई कबड्डी प्रतियोगिता
Updated Sun, 10 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल चेतना मेले में हुई खो-खो प्रतियोगिता
मेरठ। क्रीड़ा भारती द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती वर्ष को खेल दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत खेल चेतना मेला आयोजित हो रहे हैं। शनिवार को शास्त्रीनगर स्थित बाले राम ब्रजभूषण सरस्वती मंदिर में आयोजित खेल चेतना मेले में खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें युवकों की आठ और युवतियों की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को आदित्य भारती द्वारा टी शर्ट भेंट की गई। जबकि खेल प्रमुख संजय सैनी के साथ ही योगेश बौद्ध, ज्योति गुर्जर, विपिन चौधरी, गौरव, आनंद, करण, संदीप, मनोज, नीरज सोम, सोहनपाल, नीलम, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद प्रकाश अग्रवाल ने की। जबकि शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के डॉ. संदीप त्यागी ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, आभा ढिल्लन, प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
एथलीट कोच न होने की शिकायत की
मेरठ। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री चेतन चौहान से भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष ललित नागदेव ने मांग पत्र सौंपा। कहा कि स्टेडियम के खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। स्टेडियम में एथलेटिक्स सिंथेेटिक ट्रैक का निर्माण होना चाहिए। मेरठ में हाकी के लिए टर्फ ना होने की वजह से खिलाड़ी उस माहौल में अभ्यास नहीं कर पा रहे है। एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए महिला व पुरुष छात्रावास की अलग व्यवस्था हो। टेबल टेनिस कोर्ट, लर्निंग स्वीमिंग पूल की भी व्यवस्था हो। खेल मंत्री से एथलेटिक कोच न होने की शिकायत महिला खिलाड़ियों ने की। बताया कि पहले कोच का ट्रांसफर हो चुका है। अब नए कोच की तैनाती न होने के कारण प्रेक्टिस नहीं हो पा रही है।