{"_id":"607b42158ebc3ec39e72b684","slug":"61-people-in-the-countryside-corona-positive-mawana-news-mrt5349432185","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात क्षेत्र में 61 लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात क्षेत्र में 61 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में 61 लोग कोरोना पॉजिटिव
मवाना/दौराला/ परीक्षितगढ़। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मवाना में 21, दौराला में 9, परीक्षितगढ़ में पांच, सरूरपुर में 13 और रोहटा में पांच, सरधना में भी नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
प्रीतनगर कॉलोनी के 2, गांव दूधली से एक, मोहल्ला कल्याण सिंह से एक, मोहल्ला मुन्नालाल से एक महिला एक पुरुष, मोहल्ला तिहाई से दो पुरुष, शुगर मिल से एक, होली फैमिली अस्पताल से तीन, बना से एक, काबली गेट से एक महिला, झब्बर मंडी से एक पुरुष, गांव खाता से एक पुरुष, गांव अमरसिंहपुर से एक पुरुष, मवाना खुर्द से एक पुरुष, गांव नैडू से एक महिला, ढिकौली से एक महिला और एक पुरुष मिले हैं। दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि शनिवार को सीएचसी, लावड़, टोल प्लाजा, सुपरटेक व एटूजेड कॉलोनी में कोरोना जांच के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 195 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में पल्लवपुरम से पांच व एटूजेड कॉलोनी के चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, डॉ. वीपी शर्मा ने बताया कि शनिवार को 309 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं, 572 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई तथा 250 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि 170 लोगों की सीएचसी पर आरटीपीसीआर के सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं 80 लोगों की एंटीजन से जांच की। साथ ही मवाना सीएचसी, मवाना खुर्द, निलौहा तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 572 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
सरूरपुर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि शनिवार को सरूरपुर में कांटेक्ट पर्सन की सैंपलिंग के दौरान तेरह लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन कर दिया गया है। पिछले एक सप्ताह में सरूरपुर में 53 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शनिवार 5 लोगों को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें होम आइसोलेशन में कर दिया गया है।
विज्ञापन
नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
मवाना। क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। उसके बाद भी लोग लापरवाही दिखा रहे है। बाजारों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग और न ही मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चलते भी इस बार गांव में भी हालात खराब हैं। दिन ढलते ही पंचायतों का दौर शुरू हो जाता है। लोग ग्रुपों में बैठकर चुनावी रणनीति और जनसंपर्क कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने एक सप्ताह पूर्व नवीन आढ़त मंडी को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखते हुए सीएचसी को जांच कराने तथा निगाह रखने के आदेश दिए थे। मंडी में जिलाधिकारी के आदेशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जांच तो दूर वहां मास्क व सोशल डिस्टेसिंग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल का कहना है कि थाना प्रभारियों को बिना मास्क घूम रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। आज कुछ लोगों को पकड़कर जूर्माना राशि एक हजार रुपये वसूलने की कार्रवाई भी की गई।
सीएचसी में ओपीडी सेवाएं रहेंगी बंद
परीक्षितगढ़। नगर स्थित सीएचसी पर बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई है केवल इमरजेंसी सेवा ही चालू है। सीएचसी पर शनिवार को एंटीजन जांच में एक महिला सहित पांच लोग संक्रमित मिले। महिला को मुलायम सिंह अस्पताल भेज दिया है। शेष सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।
ओपीडी बंद होने से सीएचसी पर पहुंचे मरीजों को बिना दवा के ही वापस लौटना पड़ा। केवल इंमरजेंसी में ही मरीजों को देखा गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप गौतम ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीजों के कारण सरकार ने सीएचसी पर चिकित्सकों को ओपीडी नहीं करने के आदेश दिए हैं। सीएचसी पर एंटीजन जांच में ग्राम पूठी निवासी महिला संक्रमित मिली है। महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुलायम सिंह अस्पताल भेज दिया गया है। इस दौरान डॉ. अणिमा गुप्ता, डॉ. किरण सक्सेना, बीपीएम इकरार अहमद, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी, एलथी थान सिंह, अरुणिमा त्यागी, जसबीर, विजय, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने चार दुकानदारों के काटे चालान
मवाना। एसडीएम कमलेश गोयल ने नगर पालिका ईओ सुनील कुमार के साथ शनिवार को बाजार में अभियान चलाया, जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले चार दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि कल दुकान नहीं खुलेंगी, सब घरों में रहे।
170 की सैंपलिंग, नौ पॉजिटिव
सरधना। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नगर व देहात में कराई गई 170 सेंपलिंग कराई गई। जिसमें 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। नंगला आर्डर में दो, कपसाड़ में एक, कुशावली में एक, मोहल्ला गांधीनगर में तीन, भाटवाड़ा में एक, मोहल्ला आदर्शगगर में एक कोरोना पॉजीटिव केस मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज को एक बार फिर क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया हैं।