फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   61 gaaria durege

61 गाड़ियां दौड़ेंगी तो अपराधियों की टूटेगी कमर

Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 20 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
61 gaaria durege
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी डायल 100 की शुरूआत होने पर पुलिस अफसरों ने दावा किया कि अपराधियों की कमर टूटेगी। कंट्रोल रूम पर कॉल रिसीव न होना, फरियादी से गलत व्यवहार व घटनास्थल पर पुलिस न पहुंचने की शिकायत अब नहीं आएंगी। पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेंगी तो मौके पर ही अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। सरकार की मुहिम को सभी ने सराहा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे से यूपी डायल 100 से जुड़ी 61 गाड़ियां अपने अपने रूट में तैनात हो गई। सूचना आते ही नजदीकी गाड़ियां तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि किसी घटना की सूचना लोग डायल 100 को देंगे तो अपराधी किस वाहन से है और किधर को भागा है, इसकी तमाम जानकारी लखनऊ डिजिटल कंट्रोल रूम से यूपी डायल 100 की गाड़ियां को भेजकर सूचना फ्लैश भी करेगा। ताकि अपराधियों को लोकल पुलिस की मदद से पकड़ा जाए। स्थिति को देखते हुए गाड़ियों में तैनात पुलिसकर्मी संबंधित थाना पुलिस को बताकर उनका सहयोग भी करेंगे।
विज्ञापन


कॉल रिकार्डिंग होगी
एसएसपी ने बताया कि लखनऊ कंट्रोल रूम में जाने वाली सभी कॉलों की रिकार्डिंग होगी। ताकि सूचना पर डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मियों ने कितनी तत्परता दिखाई, इसकी भी जांच होगी। इसके लिए अलग से नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा प्रत्येक माह उनकी समीक्षा भी होगी कि किस वारदात में उनकी क्या भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस को मिलेगा रिलीफ
यूपी डायल 100 में ठीक से काम हो गया तो थाना पुलिस को वाकई में काफी रिलीफ मिलेगा। छोटी-मोटी वारदातों का यूपी डायल 100 में तैनात पुलिसकर्मी निस्तारण कर लेेंगे। बड़ी वारदात होते ही वह थाना पुलिस के साथ समन्वय कर लेंगे। ताकि मामले से आसानी से निपटा जा सके। पुलिस लाइन में यूपी डायल 100 के शुभारंभ पर शहर व देहात के एसपी, सीओ, थानेदार भी मौजूद रहे। जिन्होंने इस मुहिम से सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed