{"_id":"68bd95e1478e28ee0206051b","slug":"550-players-registered-for-cbse-north-zone-1-judo-tournament-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109583-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट में 550 खिलाड़ियों का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 जूडो टूर्नामेंट में 550 खिलाड़ियों का पंजीकरण
विज्ञापन
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो टू
- सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 54 विद्यालयों के खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन-1 जूडो टूर्नामेंट की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। रविवार को टूर्नामेंट के पहले दिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें उत्तर भारत के 54 विद्यालयों से आए लगभग 550 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, प्रबंधक शाल्विक जैन एवं शिवानी जैन, प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा, आयोजक सचिव अरविंद शेरवालिया ने संयुक्त रूप से आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का मंच देगा, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना को भी विकसित करेगा। खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और चिकित्सा जैसी सभी सुविधाएं स्कूल द्वारा प्रदान की जा रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।