फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5.30 lakh rupees stolen from bath showroom in Nauchandi area

Meerut News: नौचंदी क्षेत्र में बाथ शोरूम से 5.30 लाख रुपये चोरी

Thu, 28 Nov 2024 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
5.30 lakh rupees stolen from bath showroom in Nauchandi area
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मानसरोवर निवासी अंशुल गोयल के शहर में गोयल बाथ के नाम से तीन शोरूम हैं। हारमनी इन होटल के पास स्थित शोरूम की करीब 20 फीट ऊंची छत पर शनिवार रात एक नकाबपोश बदमाश पीछे नाले के रास्ते चढ़ गया। छत तोड़कर वह अंदर घुसा और सीसीटीवी कैमरे का रुख घुमा दिया। वह करीब तीस मिनट तक शोरूम में रहा। उसने शोरूम के दराज और लाॅकर तोड़कर 5.30 लाख की नकदी चोरी की। माना जा रहा है कि यह चोरी किसी करीबी ने ही की है। अंशुल गोयल की तरफ से नौचंदी पुलिस को शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मुहैया करा दी है। फुटेज में बदमाश का चेहरा ढका होने की वजह से पुलिस उसकी कद-काठी के आधार पर पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed