फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, छात्र की मौत

ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, छात्र की मौत

Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, छात्र की मौत
ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी बाइक, छात्र की मौत
विज्ञापन

मलियाना पुल पर हुआ हादसा, दो किशोर छात्र गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मलियाना पुल पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में 10वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। यह हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। मौके पर जमा हुई भीड़ ने ट्रक चालक को जमकर पीट दिया। टीपी नगर ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक दिनेश विहार निवासी ध्रुव (17) पुत्र अमित अपने दो साथियों भोला रोड निवासी प्रीत (17) पुत्र ओमवीर गुर्जर और शेखपुरा निवासी विशाल पुत्र पिंटू (तीनों 10वीं के छात्र) के साथ कोचिंग करने जाता था। बुधवार को भी तीनों एक ही बाइक से कोचिंग सेंटर गए थे। वहां से लौटते समय बागपत रोड स्थित मलियाना फ्लाईओवर पर पहुंचे तो एक भारी वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

इस हादसे में ध्रुव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। देखते ही देखते फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने ट्रक चालक को दबोचकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर टीपीनगर पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने इन छात्रों के पास से मिले मोबाइल नंबरों पर बात कर उनकी शनाख्त की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में परिजन रोते बिलखते वहां पहुंच गए। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि ध्रुव के शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। हादसे में घायल अन्य दोनों छात्रों की हालत भी गंभीर बनी है। ट्रक चालक फिलहाल कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। किसी भी पक्ष से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed