{"_id":"5cca0369bdec22074909eace","slug":"51556743017-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा मजाक...फिर रद्द कर दी राज्यरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा मजाक...फिर रद्द कर दी राज्यरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये कैसा मजाक... फिर रद्द कर दी राज्यरानी
दो मई से मेरठ से लखनऊ के बीच शुरू किया जाना था संचालन
बुधवार दोपहर ट्रेन के रद्द होने की भेज दी सूचना, यात्री परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। रेलवे यात्रियों के साथ मजाक कर रहा है। पांच महीने से रद्द चल रही मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी को फिर रद्द कर दिया है। दो मई की सुबह से ट्रेन का संचालन मेरठ से लखनऊ के लिए किया जाना था। लेकिन एक मई को दोपहर के समय लखनऊ से मेरठ के लिए राज्यरानी को नहीं चलाया गया। हर बार रेलवे की तरफ से ऑनलाइन आरक्षण से टिकट बुक कर दिए जाते हैं, लेकिन ट्रेन चलने के कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिया जाता है।
25 दिसंबर को राज्यरानी को रद्द कर दिया गया था। रेलवे ने चार महीने में छह बार ट्रेन को चलाने की घोषणा की, लेकिन इसके बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका। कोहरे और कुंभ के कारण राज्यरानी के कोच को झांसी बुला लिया गया था। इसके बाद से ही यह रद्द चल रही है। पहली बार रेलवे ने 15 फरवरी को इसके संचालन की तिथि तय की। फिर एक मार्च, 15 मार्च और 17 मार्च तय की थी। अब फिर तिथि आई थी, लेकिन इसे चलाया ही नहीं गया। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि अब दो मई को राज्यरानी को लखनऊ से चलाया जाएगा। इसके बाद तीन मई सुबह पांच बजे मेरठ से लखनऊ के लिए रवाना किया जाएगा। हालांकि रेलवे की ओर से दो और तीन मई के ऑनलाइन आरक्षण किए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या तीन मई को भी राज्यरानी मेरठ से रवाना हो पाएगी।
उत्कल पर चक्रवात ‘फेनी’ का खतरा, पांच ट्रेनें रद्द
ओडिशा में आने वाले चक्रवात ‘फेनी’ को लेकर रेलवे भी अलर्ट है। पुरी और भुवनेश्वर से आने वाली ट्रेनों को दो और तीन मई को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने पांच ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। पुरी से चलकर वाया मेरठ से होकर हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस को तीन मई को रद्द किया है। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस दो मई को रद्द रहेगी। तीन मई को भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस रद्द रहेगी।