फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी में पहली पत्नी के रिश्तेदारों का हंगामा

शादी में पहली पत्नी के रिश्तेदारों का हंगामा

Mon, 29 Apr 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
शादी में पहली पत्नी के रिश्तेदारों का हंगामा
शादी में पहली पत्नी के रिश्तेदारों का हंगामा
विज्ञापन

मवाना। हाशिमपुरा मेरठ निवासी युवक पहली पत्नी की मौत के दस माह बाद अटौरा रोड पर दूसरी शादी करने पहुंचा तो पहली पत्नी के रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच हंगामा कर दिया। कुछ समय बाद दोनों पक्षा समझौता हो गया। हाशिमपुरा निवासी अनस ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की 10 माह पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उसके बाद उसका रिश्ता अटौरा रोड निवासी की पुत्री से हुआ। आज वह निकाह करने के लिए रिश्तेदारों के साथ अटौरा रोड पहुंचा। आरोप है कि दूसरा निकाह करने की सूचना पर पहली पत्नी के मायके वाले तथा रिश्तेदार समारोह में पहुंचे तथा हंगामा कर दिया। अनस ने आरोप लगाया कि पहली पत्नी के रिश्तेदारों तथा मायके वालों ने शादी नहीं करने देने तथा गोली मारने की धमकी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed