फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्ल्स हॉस्टल से तीन छात्राओं को निकालने पर रात तक बखेड़ा

गर्ल्स हॉस्टल से तीन छात्राओं को निकालने पर रात तक बखेड़ा

Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
गर्ल्स हॉस्टल से तीन छात्राओं को निकालने पर रात तक बखेड़ा
- एक छात्रा ने किया विरोध, तबियत खराब बताने पर विवि प्रशासन ने भिजवाया मेडिकल
विज्ञापन

- रात को मेडिकल से फिर पहुंची कैंपस, विवि प्रशासन बोला, हॉस्टल छोड़ने को कई बार जारी कर चुके नोटिस
मेरठ। एक साल से बिना दाखिले और फीस दिए रह रहीं तीन छात्राओं पर मंगलवार को यूनिवर्सिटी ने कार्रवाई कर दी। एक छात्रा ने विरोध में रात तक हंगामा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गलत तरीके से किसी को नहीं रहने दिया जाएगा।
सीसीएसयू के प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक दुर्गा भाभी गर्ल्स हॉस्टल में तीन छात्राएं एक साल से गलत तरीके से रह रही हैं। इनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से इनको कई बार हॉस्टल छोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया था। होली से पहले भी वार्डन ने हॉस्टल खाली करने को कहा था। होली के बाद तीनों छात्राएं फिर से हॉस्टल में आ गईं। मंगलवार सुबह वार्डन और प्रशासनिक अधिकारियों ने तीनों छात्राओं से सामान लेकर जाने को कहा तो वे इंकार करने लगीं। दबाव पड़ने पर एक छात्रा सामान लेकर चली गई। एक छात्रा अपने घर चली गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराते हुए उस छात्रा का सारा सामान पैक कराकर स्टोर रूम में रखवा दिया। दोपहर को पीएचडी की तीसरी छात्रा से सामान लेकर जाने को कहा तो वह तीन दिन का समय मांगने लगी। इस पर प्रशासन ने साफ मना कर दिया। बताया कि छात्रा जनवरी 2018 में पीएचडी की थीसिस जमा कर चुकी है। अब वह हॉस्टल में नहीं रह सकती है। वीडियोग्राफी कराते हुए छात्रा का सामान पैक कराने की कोशिश की गई तो छात्रा ने शोर मचा दिया कि उसकी तबियत खराब है। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस मंगवाकर छात्रा को अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों को विवि ने पूरी जानकारी दे दी। रात को छात्रा वहां से दोबारा कैंपस पहुंच गई। हंगामा कर दिया। छात्रा ने बताया कि उसके पिता रिटायर्ड सीओ हैं। छात्रा ने कहा कि विवि प्रशासन उसे और उसके सामान को घर इलाहाबाद भिजवाए। रात करीब दस बजे छात्रा अपने एक रिश्तेदार के घर गंगानगर चली गई।
विज्ञापन

एक साल से है बकाया
यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि एक छात्रा ने एमएससी टॉक्सोलॉजी किया था। उस पर 44350 रुपये बकाया हैं। दूसरी छात्रा भी एमबीए कर चुकी है, उस पर 44350 रुपये बकाया है। पीएचडी की थीसिस जमा करने वाली छात्रा पर 37525 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार की कार्रवाई
छात्राओं को कई बार हॉस्टल खाली करने के लिए वार्डन की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। दाखिला खत्म होने के बाद वह यहां नहीं रह सकती हैं। उन पर हॉस्टल का काफी बकाया है। नियमानुसार कार्रर्वाई की गई है। -प्रो. बीरपाल सिंह, चीफ प्रॉक्टर सीसीएसयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed