फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘अजय की शहादत पर गर्व करेंगी आने वाली पीढ़ियां’

‘अजय की शहादत पर गर्व करेंगी आने वाली पीढ़ियां’

Tue, 26 Feb 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
‘अजय की शहादत पर गर्व करेंगी आने वाली पीढ़ियां’
शहीद अजय पैकेज - 1
विज्ञापन


‘अजय की शहादत पर गर्व करेंगी आने वाली पीढ़ियां’

- पतला के आईटीआई कॉलेज केखेल मैदान पर तेरहवीं रस्म में हुआ हवन
- रालोद अध्यक्ष चौ. अजित सिंह ने परिजनों को दी सांत्वना, हवन में दी आहुति

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पुुलवामा हमले में शहीद हुए बसा टीकरी के जवान अजय कुमार की तेरहवीं में सोमवार को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से श्रद्घांजलि दी। इस दौरान स्कूल के 300 छात्र-छात्राएं नंगे पैर हाथों में फूल लेकर पहुंचे तो हर आंख नम हो गई। लोगों ने कहा कि देश केलिए मर मिटने वाले इस लाडले पर सभी को गर्व है। रालोद केअध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भी शहीद अजय के घर पहुंचकर उनके माता-पिता को सांत्वना दी।
पतला के आईटीआई कॉलेज के ग्राउंड पर सोमवार सुबह शहीद अजय कुमार की तेहरवीं की रस्म अदायगी हुई। शोक सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सुबह दस बजे गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी के आचार्यों ने आहुति देकर शहीद अजय को श्रद्घांजलि दी। इस दौरान अजय के पिता चौधरी वीरपाल सिंह भावुक हो गए। शोक सभा में आए लोगों ने कहा कि अजय कुमार की शाहदत पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी। चौधरी वीरपाल सिंह केपरिवार के इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों ने कहा कि इस लाडले पर हम सबको हमेशा गर्व रहेगा। दो मिनट का मौन रखकर सभी ने शहीद को श्रद्घांजलि दी और उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मुनेश बाफर, कुवंरपाल राणा, विजेन्द्र प्रमुख, सोनू पूनियां, आईटीआई के प्रबंधक गजेन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र चिकारा, गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, चैयरमेन मनोज शर्मा, जानी ब्लाक प्रमुख अनिल, पूर्व ब्लाक प्रमुख व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र बाफर आदि सहित सैकेडों ग्रामीण मौजूद रहे। तेरहवीं के दौरान फार्म किड्स एकेडमी लौहड्डा के चैयरमेन डॉ. जितेन्द्रवीर चिकारा ने शहीद के परिवार के बच्चों को बगैर फीस पढाने की घोषणा की। वही मोदीनगर से भाजपा विधायक मंजू सिवाच ने शहीद के परिवार को अपने अस्पताल में फ्री चिकित्सा सेवा देने की घोषणा की।
विज्ञापन


स्टेडियम का नाम होगा शहीद अजय कुमार स्टेडियम
आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक गजेंद्र सिंह और डिग्री कॉलेज प्रबंध समिति केसचिव राजेंद्र चिकारा ने बताया कि शहीद अजय की प्रतिमा के लिए डिग्री कॉलेज की तरफ से जगह सुनिश्चित कर दी गई है। इसके लिए प्रशासन को पत्र भेजा गया है, जल्द ही यहां पर प्रतिमा लगवाई दी जाएगी। इसके अलावा आईटीआई स्टेडियम का नाम शहीद अजय कुमार स्टेडियम रखे जाने का प्रस्ताव पास करते हुए शासन को भेज दिया गया है। ताकि स्टेडियम में आने वाले युवाओं के दिलों में शहीद अजय हमेशा जिंदा रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद अजय के बेटे को देखकर भावुक हुए चौ. अजित सिंह
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने शहीद के घर जाकर उन्हें श्रद्घांजलि दी और उनके माता-पिता से मुलाकात की। उन्होंने शहीद अजय के पिता चौधरी वीरपाल सिंह और माता कमलेश से कहा कि इस दुख की घड़ी में रालोद हर तरह से उनकेसाथ है। अजय के ढाई साल के बेटे आरव को देखकर चौधरी अजित सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यहइतना छोटा कि इसको तो ये भी पता नहीं है कि ये क्या हो गया है। इसकेबाद चौधरी अजित सिंह ने आईटीआई ग्राउंड पहुंचकर हवन में आहुति दी। स्टेडियम मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी शहीद अजय को श्रद्घांजलि दी।


300 छात्र-छात्राओं ने अर्पित किए पुष्प
पतला के डीजीआर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के 300 छात्र-छात्राएं स्कूल से आईटीआई ग्राउंड तक नंगे पैर हाथों में गुलाब केफूल लेकर पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुति देने के बाद पुष्प अर्पित किए तो सबकी आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed