फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के सदस्यों द्वारा माछरा को तहसील बनाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा।

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के सदस्यों द्वारा माछरा को तहसील बनाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा।

Mon, 04 Feb 2019 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के सदस्यों द्वारा माछरा को तहसील बनाने की मांग को लेकर धरना जारी रहा।
माछरा। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति माछरा के सदस्यों द्वारा तहसील बनाने की मांग को लेकर सांकेतिक धरना रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

मवाना तहसील के दो भाग करके माछरा को तहसील बनाए जाने को लेकर 11 जनवरी से माछरा में मुख्य बाजार चौक पर क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के सदस्य धरने पर बैठे हैं। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवधेश त्यागी उर्फ जिप्पी त्यागी ने कहा कि 1995 में माछरा को उप तहसील का दर्जा देकर प्रदेश सरकार ने ब्लॉक माछरा परिसर में कार्यालय भी खोले थे। प्रदेश सरकार बदल जाने पर तहसील कार्यालय बंद हो गए थे। इस कार्यालय में नायब तहसीलदार एवं अन्य कर्मचारियों ने भी बैठना शुरू कर दिया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह रहे थे। उस समय भी माछरा को तहसील बनाने का प्रस्ताव मांगा था। अब भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने माछरा को तहसील का दर्जा दिलाने को विधानसभा में प्रश्न उठाया था। जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीते दिनों जिला स्तर से कागजात मांगे थे। उन्होंने कहा कि माछरा को तहसील बनाए जाने के लिए आसपास के प्रधान, बीडीसी सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। वह माछरा बीडीओ को द्वारा मुख्यमंत्री, राज्यपाल आदि को ज्ञापन भेज चुके हैं। धरने पर अवधेश त्यागी, उपेश, मुकेश शर्मा, संजय, महेन्द्र शर्मा, मीनू, संजय कुमार, हरवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed