फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane Minister Takes a Dig at Akhilesh Yadav Over 2027 CM Ambition

बागपत: अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे- बागपत में बोले गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह

Wed, 04 Nov 2026 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Nov 2026 12:50 PM IST
सार

बागपत शुगर मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने अखिलेश यादव के 2027 में मुख्यमंत्री बनने के बयान पर तंज कसा। गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग भी उठाई।

विज्ञापन
Sugarcane Minister Takes a Dig at Akhilesh Yadav Over 2027 CM Ambition
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत शुगर मिल में बुधवार को पेराई सत्र के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री बनने के दावे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किसानों को उचित मूल्य देने की बात रखेंगे।

विज्ञापन


अखिलेश को मुख्यमंत्री नहीं, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने चाहिए
गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह ने अखिलेश यादव के 2027 में मुख्यमंत्री बनने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बजाय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भी मुंगेरीलाल के हसीन सपनों की तरह हसीन सपने देख रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एनसीआर में सांस लेना दूभर: बागपत की हवा रेड जोन में, एक्यूआई 308 पर पहुंचा; मेरठ-गाजियाबाद में भी बढ़ा प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

श्रीराम पर बयान को बताया बेतुका
एआईएमआईएम नेता एसटी हसन के भगवान श्रीराम के जन्म को लेकर दिए गए बयान पर भी गन्ना मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एसटी हसन को भगवान श्रीराम के बारे में जानकारी नहीं है। उनके बेतुके बयानों पर किसी को ध्यान नहीं देना चाहिए।

गन्ने का उचित मूल्य बढ़ाने की मांग उठाएंगे
गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की मांग पर मंत्री ने कहा कि रालोद के सभी विधायक, सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने की मांग रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाएंगे।

मंत्री के मुताबिक, इस बार गन्ने का उत्पादन बढ़ा है। ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य मंत्री केपी मलिक, सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक योगेश धामा, पूर्व विधायक साहब सिंह और जगत सिंह, कांग्रेस महासचिव अहमद हमीद, कृष्णपाल सिंह, जयप्रकाश धामा, सुबोध राणा, राजू तोमर सिरसली, सुभाष नेन, कपिल त्यागी और रामपाल धामा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed