{"_id":"5c40e841bdec22733e07b1db","slug":"51547757633-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माछरा पीएचसी में बनेगा अस्थायी आश्रय स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माछरा पीएचसी में बनेगा अस्थायी आश्रय स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएचसी में बनेगा अस्थाई आश्रय स्थल
- आवारा घूमने वाले पशुओं को आश्रय स्थल में रखा जाएगा
मवाना। खेतों व नगर के गली मोहल्लों में आवारा घूमने वाले पशुओं के लिए माछरा में बंद पड़ी पुरानी पीएचसी में अस्थायी आश्रय स्थल बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने निरीक्षण कर अस्थायी आश्रय स्थल बनाने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदेश दिए जाने के बाद खेतों व नगर में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गऊशाला में भेजा जा रहा है। माछरा क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़कर आश्रय स्थल में रखे जाने के लिए अभी तक कोई जगह चिह्नित नहीं की गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम मवाना ने माछरा में आश्रय स्थल के लिए निरीक्षण किया और बंद पड़ी पुरानी पीएचसी को चिह्नित किया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि माछरा में सीएचसी बनाई गई है, जिस कारण पीएचसी की पुरानी बिल्डिंग बंद पड़ी है। फिलहाल यहां अस्थायी रुप से आश्रय स्थल बनाया जाएगा और पकड़े गए आवारा पशुओं को यहां छोड़ा जाएगा। उनकी देखरेख के लिए माछरा ब्लॉक के अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। हस्तिनापुर रोड स्थित श्री हस्तिनापुर पिंजरापोल गोशाला में बीडीओ मवाना सुनीत भाटी ने टिन शेड लगाए जाने को लेकर निरीक्षण किया। गोवंश को बांधने के लिए यहां टिन शेड का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इसको लेकर बजट बनाया जा रहा है जिससे समय से कार्य शुरू कराया जा सके।