{"_id":"5bb66043867a55293d2c5c15","slug":"51538678851-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदे विवाद में एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदे विवाद में एक और वीडियो वायरल
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदा विवाद में एक और वीडियो वायरल
सहारनपुर। युवा शक्ति दल के संस्थापक रवि गौतम का एक वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि यह वीडियो पुराना है और इसमें रवि गौतम एकत्रित की गई धनराशि में से 12.39 लाख रुपये शब्बीरपुर के पीड़ितों को वितरित करने की बात कह रहे हैं। साथ ही 5.25 लाख रुपये एक पदाधिकारी को देकर वितरित करने के लिए कहा गया। इसमें यह भी कहा गया कि ये पैसे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के कहने पर दिए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उस समय का है, जिस समय भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ था। यह वीडियो एक चैनल को दिए गए साक्षात्कार के समय की है। उस समय कैमरे के सामने यह पैसा वितरित किया गया। जिसमें 12.39 लाख रुपया शब्बीरपुर के पीड़ितों देने की बात कही गई। 40 लोगों के लिए लगभग साढ़े पांच लाख रुपये भीम आर्मी के विजय कुमार के सुपुर्द किया गया। इस धनराशि में से प्रत्येक पीड़ित को लगभग 13-13 हजार रुपये दिए जाने हैं। लेकिन अब जब इस पैसे के हिसाब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इसके हिसाब किताब के संबंध में ऑडियो क्लिप और वीडियो वायरल हुए हैं। रवि गौतम का कहना है कि उन्होंने 18 जून 2017 को 40 लोगों के लिए यह धनराशि विजय कुमार को कमल वालिया, विनय रतन के सामने दी थी। उनसे यह भी कहा था कि वितरण करने के बाद नाम, पिता का नाम समेत एक लिस्ट उन्हें दे देना। उस समय चंद्रशेखर जेल में थे। लेकिन डेढ़ साल बाद भी यह लिस्ट उन्हें नहीं दी गई है। वह बार-बार कहते रहे हैं। लेकिन आज तक उस लिस्ट और पैसे का कुछ पता नहीं चला है। इस संबंध में भीम आर्मी के अध्यक्ष विनय रतन का कहना है कि उन्होंने अभी वीडियो देखा नहीं है, देखने के बाद ही वह कुछ कहेंगे। चंद्रशेखर और जिलाध्यक्ष कमल वालिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं पाया।