{"_id":"5bb285bd867a557fe9786e48","slug":"51538426301-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., माता वैष्णो देवी के लिए 15 अक्तूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें..., माता वैष्णो देवी के लिए 15 अक्तूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार को देखते हुए रेलवे ने माता वैष्णो देवी के लिए आनंद विहार से कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन आगामी 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह जानकारी सीपीआरओ दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल एसी ट्रेन संख्या 04401 आनंद विहार टर्मिनल से सोमवार व मंगलवार को रात 11 बजे चलेगी जो अगले दिन दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचेगी। व
विज्ञापन
हीं ट्रेन संख्या 04402 कटरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार और शुक्रवार को रात साढ़े ग्यारह बजे चलेगी जो अगले दिन दोपहर 2:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, चार एसी टू टायर, 13 कोच एसी थ्री टायर होंगे। ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुना नगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, उधमपुर स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन