फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी से 86 का बदला ग्रेड

यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी से 86 का बदला ग्रेड

Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: स्क्रूटनी से 86 का बदला ग्रेड
स्क्रूटनी से 86 का बदला ग्रेड, 84 केबढ़े मार्क्स
विज्ञापन

मेरठ। यूपी बोर्ड के तहत हाईस्कूल के1600 परीक्षार्थियों ने स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए आवेदन किया था, जिनका रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। इनमें 86 परीक्षार्थियों की डिविजन बदल गई है या फिर उनकी किसी विषय में विशेष श्रेणी हो गई है। दूसरी तरफ, 84 परीक्षार्थी ऐसे रहे, जिनके सिर्फ मार्क्स बढ़े हैं, उनकी डिविजन या विषय में विशेष श्रेणी नहीं आई है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने से 34 परीक्षार्थी पास हो गए हैं। इस तरह कुल 204 परीक्षार्थियों को लाभ मिला है।
क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सुमन ने बताया कि यह रिजल्ट क्षेत्रीय कार्यालय केअंतर्गत आने वाले 17 जिलों का स्क्रूटनी का रहा है। उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी तीन श्रेणी में होती है। एक श्रेणी में मार्क्स बढ़ने पर डिविजन या किसी विषय में विशेष श्रेणी आ जाती है। दूसरी श्रेेणी में डिविजन या श्रेणी तो नहीं मिलती, मगर मार्क्स बढ़ जाते हैं, तीसरी श्रेणी ऐसी होती है जिनमें मार्क्स नहीं बढ़ते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चार अगस्त को यूपी बोर्ड के तहत इंटरमीडिएट केनौ हजार परीक्षार्थियों का स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) का रिजल्ट घोषित किया गया था। इनमें 97 परीक्षार्थियों की डिविजन बदल गई थी या उनकी विषय में विशेष श्रेणी हो गई थी। 467 परीक्षार्थियों के मार्क्स बढ़े थे। 8436 परीक्षाथियों के मार्क्स नहीं बढ़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed