{"_id":"5ae4e6ed4f1c1b87648b4c20","slug":"51524950765-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन में 10 मई से दाखिले, दो जुलाई से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन में 10 मई से दाखिले, दो जुलाई से पढ़ाई
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूजी कक्षाओं में 10 मई से रजिस्ट्रेशन, दो जुलाई से पढ़ाई
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ कॉलेजों में बीए, बीकॉम और बीएससी में दाखिले को 10 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। 30 मई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई है। एक जून से 26 जून तक सभी कॉलेजों को दाखिले की प्रक्रिया पूरी करते हुए दो जुलाई से कक्षाएं शुरू करानी होंगी। यूनिवर्सिटी ने शनिवार को इसको लेकर पूरा वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्घ एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में एक लाख 15 हजार से ज्यादा सीटें हैं। इनमें बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार, सेल्फ फाइनेंस में 44 हजार सीटें हैं। बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 46 सौ के करीब और सेल्फ फाइनेंस में 22 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 13 हजार सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में करीब 17 सौ सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। दो जुलाई से प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। सेमेस्टर कोर्सों में प्रथम वर्ष में दाखिले को रजिस्ट्रेशन एक जून से 20 जून तक कराए जा सकते हैं। दो जुलाई से इनकी भी कक्षाएं शुरू करानी होंगी।
एलएलबी, एमए, एमएससी, एमकॉम में 15 जून से रजिस्ट्रेशन
बी.लिब, एम.लिब, एलएलबी, एमएससी कृषि, एमए, एमएससी एवं एमकॉम में दाखिले के लिए 15 जून से लेकर पांच जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। सात जुलाई से 20 जुलाई तक कॉलेजों को इनमें दाखिले पूरे कर लेने हैं। 25 जुलाई से परास्नातक प्रथम और द्वितीय वर्ष की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
30 जुलाई को वेबसाइट पर डालनी होगी जानकारी
कॉलेजों में दाखिला लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सूची कॉलेजों को यूनिवर्सिटी में उपलब्ध कराने के साथ ही वेबसाइट पर 30 जुलाई तक डालनी होगी। विषम सेमेस्टर और वार्षिक प्रणाली के परीक्षा फार्म 30 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। कॉलेजों में इन फार्म का प्रिंट आउट 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जमा कराया जा सकेगा। सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 11 नवंबर 2018 से 10 फरवरी 2019 तक होेंगी। सेमेस्टर और वार्षिक प्रणाली की रेगुलर और प्राइवेट परीक्षाएं एक दिसंबर 2018 से एक मार्च 2019 तक होंगी। इसके अलावा प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 मार्च से 30 अप्रैल तक चलेंगी।
ये भी खास निर्देश
- 180 दिन चलाई जाएंगी कक्षाएं। अगर कमी रहती है तो अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पूरा कराएं।
- यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में शिक्षक-कर्मचारी के निधन पर शोक सभाएं साढ़े तीन बजे होंगी। उससे पहले कक्षाएं चलती रहेंगी।
- जिन कॉलेजों की संबद्घता 30 मई तक समाप्त हो रही है, वे शीघ्र रिन्यू करा लें, नहीं तो आगे इनकी परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी।
- बैक पेपर में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तो उसका परीक्षा फार्म निचली कक्षा में परिवर्तित कर दिया जाएगा।
- बीएड, एमएड, बीपीएड और एमपीएड की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र के परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।
खास बातें:
सीसीएसयू ने जारी किया पूरे वर्ष का शैक्षणिक कैलेंडर
एमफिल, एमपीएड, एमएड, एलएलएम में 20 मई से हो रहे रजिस्ट्रेशन