फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   51 women devotees took out the Kalash Yatra

Meerut News: 51 महिला श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली

Fri, 05 Dec 2025 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
51 women devotees took out the Kalash Yatra
दौराला। कस्बे में शुक्रवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा आचार्य श्री 108 मुनि अरुण कुमार महाराज के सानिध्य में निकाली गई।
विज्ञापन

51 महिला श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। भगवान नेमिनाथ के जयकारों के साथ यात्रा विभिन्न गलियों से होकर गुजरी। यात्रा में भजन कीर्तन करते हुए महिला श्रद्धालु दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मुनि अरुण कुमार ने कहा कि आज इंसान के अंदर बाल्यकाल से ही आचरण संबंधित बीमारियां पैदा हो गई हैं। इन बीमारियों का निदान समय रहते नहीं हुआ बल्कि बालक अवस्था बड़ी होने पर ही हमारा ध्यान इन आचरण संबंधित बीमारियों पर जाता है। तब तक यह बीमारियां असाध्य रोग का रूप ले लेती हैं। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, सुभाष, सुरेश, विमल, शुभम, नरेंद्र, अरविंद, गौरव, पीयूष, सतेंद्र, अशोक, पारुल, अंजू, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed