फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   51 meritorious students received special honors

51 मेधावी छात्र छात्राओं को मिला विशेष सम्मान

Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
51 meritorious students received special honors
51 मेधावी छात्र छात्राओं को मिला विशेष सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। रोहटा रोड स्थित गायत्री चेतना केंद्र पर भारतीय संस्कृति ज्ञान वार्षिक प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल और एसडी इंटर कॉलेज सदर के पूर्व प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के मुख्य पदाधिकारी ओंकार सहारण के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2019 में जिला तहसील एवं महाविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक कक्षावार अंक पाने वाले छात्र और छात्राओं, परीक्षा में सहयोग करने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि द्वारा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी दुष्यंत रोहटा व शांतिकुंज प्रतिनिधि डीपी सिंह के द्वारा भी मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। परीक्षा में जनपद से 115 विद्यालयों के 16,000 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तर पर 12 छात्र तीनों तहसील मेरठ मवाना एवं सरधना के 40 छात्रों एवं 10 महाविद्यालय स्तर के तीन छात्रों ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। जनपद में आरजी इंटर कॉलेज के सर्वाधिक 931 छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

1994 में शुरू हुई परीक्षा
परीक्षा शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 1994 में प्रारंभ की गई जो आज देश के 22 प्रांतों में नौ भाषाओं में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित की जा रही है। जिसमें देश के 450 जिलों के 80 हजार स्कूलों से लगभग 40 लाख छात्र प्रति वर्ष बैठते हैं। इस परीक्षा को उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा कराने की मान्यता प्राप्त छात्रों में चारित्रिक विकास करना, जीवन मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
रणवीर सिंह, कौसर जहां, समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, शांतिकुंज प्रतिनिधि डीपी सिंह, ओंकार सहारण, मंडल महामंत्री राहुल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सुनील शर्मा, पूर्व पार्षद पम्मी, बीकेशर्मा, जीके अग्रवाल, प्रमोद सक्सेना, प्रभात शर्मा, राम अवतार तोमर आदि लोग मौजूद रहे।

इन बच्चों का हुआ सम्मान
मेरठ के सचिन, आयुष कुमार, शगुन, गौरव राजपूत, प्रिय यादव, पूर्वी त्यागी, प्राची, ओम कुमार, कशिश लोधी, दीपांशी मोराल, अंशिका वर्मा, पायल रान, अविका त्यागी, अभिनव त्यागी, अनुपूर्ना कश्यप, तन्वी त्यागी, संजय खान, मोहम्मद रिहान, मयूर भाटी, अंश यादव, प्रज्ञा भारद्वाज, कावेरी, अंजना, रूबी पाल, दीपांशु शर्मा, मानव, सात्विक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed