फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand rupees worth bag snatched from shopkeeper

दुकानदार से 50 हजार का थैला छीना

Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees worth bag snatched from shopkeeper
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज में इलेक्ट्रिक दुकान के मालिक जसबीर सिंह साहनी से एक युवक 50 हजार रुपये का थैला छीनकर भाग गया। आरोपी युवक उसके पास बैंक का कर्मचारी बनकर आया था। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज दिख रही है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

दुकानदार जसबीर सिंह साहनी ने सदर बाजार थाने पर तहरीर देकर बताया कि चार जून की शाम को आरोपी युवक उसके पास आया। कहा कि आप काफी दिनों से यूको बैंक नहीं आ रहे हैं। बैंक में नई करेंसी आई हुई है। आप चाहे तो 50 हजार रुपये की नई करेंसी दिलवा दूंगा। दुकानदार एक थैले में 50 हजार रुपये बैंक में लेकर जाने लगा। बैंक से पहले ही एक चाट विक्रेता के पास वह युवक खड़ा मिला। बोला कि बैंक की कैश वैन पास ही खड़ी है, वहीं से नई करेंसी मिलेगी। जब दुकानदार उस ओर गया तो तभी आरोपी युवक उससे थैला छीनकर स्कूटी पर सवार होकर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed