फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: 50 thousand reward on the vicious junkie Haji Galla

मेरठ: शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला पर 50 हजार का इनाम, दिल्ली-हरियाणा में भी दर्ज हैं केस

Sun, 03 Oct 2021 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 03 Oct 2021 02:15 AM IST
सार

मेरठ के सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ियों में खलबली मची है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हाजी गल्ला पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं नौ कबाड़ियों के घरों पर कुर्की वारंट के नोटिस चस्पा कर दिए गए।

विज्ञापन
Meerut: 50 thousand reward on the vicious junkie Haji Galla
सोतीगंज मेरठ - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी नईम उर्फ हाजी गल्ला पर आईजी रेंज ने 50 हजार का इनाम कर दिया है। इससे पहले गल्ला पर 25 हजार का इनाम था। थाना पुलिस के साथ-साथ अब एसटीएफ भी गल्ला की तलाश में लग गई है। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन काटने वाले इन कबाड़ियों की घेराबंदी की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों की सूची बनाई। इसमें नईम उर्फ हाजी गल्ला का नाम सबसे ऊपर बताया गया है। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रोजाना दबिश देने में लगी है। उसके बाद से कबाड़ी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: डेढ़ सौ किलो का खौफ, पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई बरात व दुल्हनों की विदाई, परिवार ने छोड़ा घर 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए पहले उनको गैंगस्टर में निरुद्ध कराया। कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने गल्ला पर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया था। जिसको बढ़ाकर आईजी प्रवीण कुमार ने 50 हजार रुपये कर दिया है।

सदर बाजार पुलिस ने गल्ला की तलाश में शनिवार को भी दबिश दी है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोतीगंज के कई कबाड़ियों की घेराबंदी करने के लिये पुलिस लगी हुई है। गल्ला शातिर कबाड़ी है और उस पर 50 से अधिक मुकदमे भी दर्ज है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गल्ला के सोतीगंज, वेस्ट एंड रोड समेत कई जगह पर गोदाम बने हैं। जहां पर दूसरे राज्यों से भी चोरी के वाहन कटने के लिए आते थे। गल्ला पर दिल्ली और हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। पुलिस कहती है कि गल्ला सोतीगंज का सबसे बड़ा कबाड़ी है। जिसकी घेराबंदी के लिए पुलिस अब लग गई है। कई साल से पुलिस ही उसको बचा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed