अनोखा मामला: डेढ़ सौ किलो का खौफ, पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई बरात व दुल्हनों की विदाई, परिवार ने छोड़ा घर
मेरठ के सरधना में शादी समारोह के बाद पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर दुल्हनों की विदाई कराने का मामला सामने आया है। वहीं बेटियों को विदा कर पूरा परिवार घर छोड़कर चला गया है। और ये सब परिवार ने किया है डेढ़ सौ किलो के खौफ के चलते। आगे विस्तार से जानें आखिर क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार मोहल्ला इस्लामाबाद में गुरुवार को शादी समारोह के दौरान विवाद और फिर पीड़ित परिवार के घर छोड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस अब तक कोई तहरीर नहीं दिए जाने की बात कह रही है।
वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी सिरफिरे युवक उर्फ डेढ़ सौ किलो का मोहल्ले में आतंक है। उसके डर की वजह से गुरुवार को शादी समारोह के बाद दुल्हनों की विदाई पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई गई थी।
यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में बड़ी वारदात: मंदिर से लौट रही युवती को मारी गोली, फिर खुद को दी खौफनाक मौत, मचा कोहराम
वहीं बताया गया कि महबूब पुत्र समशुद्दीन अपनी दो बेटियों की विदाई कराने के बाद सिरफिरे युवक के आतंक से परेशान होकर शुक्रवार को परिवार समेत बागपत चला गया। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने आरोपी सिरफिरे युवक से सभी के परेशान रहने की बात कही।
लोगों ने बताया कि उसका आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होता है। पूर्व में वह कई बार जेल जा चुका है। गुरुवार को शादी समारोह में चोरी का आरोप लगने के बाद सिरफिरे युवक ने बड़ौत निवासी फरमान का शामली निवासी सलीम को घायल कर दिया था। इसके बाद मुख्य गेट पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया।
डर के चलते महबूब की दोनो बेटियों की विदाई पड़ोसी के मकान की दो फीट की खिड़की तोड़कर कराई। पूरी बरात भी उसी खिड़की से निकली। सीओ आरपी शाही का कहना है कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिवार समेत घर छोड़कर जाना ठीक नहीं है। मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए जाएंगे।