मेरठ: शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला पर 50 हजार का इनाम, दिल्ली-हरियाणा में भी दर्ज हैं केस
मेरठ के सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई से कबाड़ियों में खलबली मची है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हाजी गल्ला पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं नौ कबाड़ियों के घरों पर कुर्की वारंट के नोटिस चस्पा कर दिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों को काटने वाले कबाड़ियों की सूची बनाई। इसमें नईम उर्फ हाजी गल्ला का नाम सबसे ऊपर बताया गया है। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज है, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं। इसके अलावा शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रोजाना दबिश देने में लगी है। उसके बाद से कबाड़ी फरार चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: डेढ़ सौ किलो का खौफ, पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई बरात व दुल्हनों की विदाई, परिवार ने छोड़ा घर
पुलिस ने कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए पहले उनको गैंगस्टर में निरुद्ध कराया। कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने गल्ला पर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया था। जिसको बढ़ाकर आईजी प्रवीण कुमार ने 50 हजार रुपये कर दिया है।
सदर बाजार पुलिस ने गल्ला की तलाश में शनिवार को भी दबिश दी है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोतीगंज के कई कबाड़ियों की घेराबंदी करने के लिये पुलिस लगी हुई है। गल्ला शातिर कबाड़ी है और उस पर 50 से अधिक मुकदमे भी दर्ज है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गल्ला के सोतीगंज, वेस्ट एंड रोड समेत कई जगह पर गोदाम बने हैं। जहां पर दूसरे राज्यों से भी चोरी के वाहन कटने के लिए आते थे। गल्ला पर दिल्ली और हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। पुलिस कहती है कि गल्ला सोतीगंज का सबसे बड़ा कबाड़ी है। जिसकी घेराबंदी के लिए पुलिस अब लग गई है। कई साल से पुलिस ही उसको बचा रही थी।