{"_id":"6274331c6b6e2d283f7c1e15","slug":"50-thousand-extortion-sought-from-petha-businessman-in-the-name-of-enterprise-city-news-mrt587382564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफ में परिवार: उधम सिंह के नाम पर मांगी 50 हजार की रंगदारी, नहीं देने पर पूरे परिवार जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफ में परिवार: उधम सिंह के नाम पर मांगी 50 हजार की रंगदारी, नहीं देने पर पूरे परिवार जान से मारने की धमकी
Sat, 07 May 2022 12:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:34 PM IST
सार
उधम सिंह के नाम पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे परिवार खौफ में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में कुख्यात बदमाश उधम सिंह के नाम पर लिसाड़ी गेट के पेठा कारोबारी सलाउद्दीन से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रुपये नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने बदमाश अश्वनी उर्फ छोटी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कुख्यात ऊधम सिंह के नाम की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समरगार्डन कॉलोनी निवासी सलाउद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन ने बताया कि बुधवार को बदमाश अश्वनी उर्फ छोटी ने स्पीड पोस्ट के जरिए दो पेज की चिटठी भेजकर पचास हजार रूपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। कारोबारी ने लिसाड़ीगेट थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार