{"_id":"627614c9cd09522b8d453b79","slug":"accident-in-meerut-wife-has-died-and-husband-injured-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी
Sat, 07 May 2022 12:23 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 May 2022 12:23 PM IST
सार
एक दर्दनाक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गर्भवती पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति का हाथ कट गया। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति का एक हाथ और दूसरे हाथ की उंगली कट गई है। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सरधना थाना क्षेत्र के गांव इकड़ी निवासी किरण और पति नितिन को अपने घर सन्धावली जनपद मुजफ्फरनगर लौटना था। लेकिन डॉक्टर से दवा लेने के लिए पहले वे कंकरखेड़ा जा रहे थे। इसी बीच करनाल हाईवे पर ड्रीम सिटी के पास शामली की ओर से पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में किरण की मौके पर ही मौत हो गई और नितिन का बाया हाथ कट गया। जबकि दाहिने हाथ की उंगली कट गई। हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
विज्ञापन
तीन साल पहले ही हुई थी शादी, दोनों परिवार में मचा कोहराम
हादसे में किरण की मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। किरण और नितिन की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। अभी दोनों के कोई बच्चा नहीं था। किरण कुछ दिन पहले अपनी बहन कोमल की शादी के लिए मायके में आई थी। शनिवार को कंकरखेड़ा में डॉक्टर से दवाई लेने के बाद उसे अपनी ससुराल जाना था। लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि नितिन गाजियाबाद में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार