{"_id":"6a19c746b117c3e32609bb70","slug":"45-lakhs-defrauded-in-the-name-of-making-partner-in-hospital-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107362-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अस्पताल में पार्टनर बनाने के नाम पर 45 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अस्पताल में पार्टनर बनाने के नाम पर 45 लाख की ठगी
विज्ञापन
- आरोपी डॉक्टर के घर सहारनपुर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव भूपगढ़ी निवासी डॉक्टर और उसकी पत्नी द्वारा सहारनपुर के दो व्यक्तियों से अस्पताल में पार्टनर बनाने के नाम पर 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी डॉक्टर के घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा किया है।
सहारनपुर निवासी पीड़ित दर्शन लाल के अनुसार उनका और उनके दोस्त कुलदीप का सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर और दवाई सप्लाई का काम है। इस मेडिकल स्टोर पर जानीखुर्द के गांव भूपगढ़ी निवासी डॉ. नितिन का लगातार आना-जाना था, जिससे दोनों पक्षों में जान-पहचान हो गई। आरोप है कि डॉ. नितिन और उसकी पत्नी अन्नू ने दर्शन लाल व कुलदीप को झांसे में लेते हुए कहा कि वह मिर्जापुर में एक बड़ा अस्पताल खोलना चाहते हैं और उन्हें इस अस्पताल में पार्टनर बनाना चाहते हैं। झांसे में आकर पीड़ितों ने पार्टनरशिप के नाम पर नितिन और उसकी पत्नी को कुल 45 लाख रुपये दे दिए।
काफी समय बीतने के बाद भी अस्पताल नहीं खुला और न ही उनके रुपये वापस मिले तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित दर्शन लाल ने सहारनपुर के मिर्जापुर थाने में आरोपी दंपती और एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सहारनपुर की मिर्जापुर थाना पुलिस शुक्रवार को जानीखुर्द के गांव भूपगढ़ी पहुंची और उसके घर पर नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मिर्जापुर थाने के एसएसआई बांकेलाल ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए आरोपी डॉ. नितिन के घर पर ढोल-नगाड़ों के साथ धारा 82 की मुनादी कराई और घर के मुख्य द्वार पर नोटिस चस्पा किया।