फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   43 thousand vehicles passed through toll plaza, jammed

Meerut News: टोल प्लाजा से निकले 43 हजार वाहन, लगा जाम

Mon, 17 Feb 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
43 thousand vehicles passed through toll plaza, jammed
सवांद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। एनएच 58 हाईवे पर रविवार को शादी का सीजन और छुट्टी होने के चलते जाम लगा रहा। परतापुर से लेकर सिवाया टोल प्लाजा तक जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। पुलिस ने जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत की।

वीकेंड का जाम लगातार समस्या बनता जा रहा है। जाम के चलते रविवार की सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुककर वाहन निकलते रहे। शादी अधिक होने से भी वाहनों की संख्या हाईवे पर बढ़ी। हाईवे पर परतापुर चौराहे, बागपत बाइपास, खड़ौली चौराहा, खिर्वा चौराहा, पल्हैड़ा चौराहा, दुल्हैड़ा चुंगी,कंकरखेडा रोड,सिवाया टोल प्लाजा पर भीषण जाम सुबह से ही लग गया। दिनभर जाम की स्थिति से वाहन चालकों को जूझना पड़ा। हाईवे से लगभग करीब 43 हजार वाहन होकर गुजरे। संपर्क मार्ग से होकर भी वाहन गुजरे, जिस कारण इन मार्गो पर भी जाम की स्थिति उत्पन हो गई और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ी। टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि रविवार को वाहनों की संख्या में अधिक इजाफा हुआ। टोलकर्मी दिनभर व्यवस्था बनाने में लगे रहे। जाम को नियंत्रित करने के लिए दौराला की ओर से रिवर्स लाइन को भी चलना पड़ा, जिससे जल्दी से जल्दी वाहन निकल जाए और जाम न लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed