फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4.25 lakhs were duped by the promise of providing cement at cheap rates.

Meerut News: सीमेंट सस्तों दामों में दिलवाने का झांसा देकर 4.25 लाख की ठगी

Mon, 18 May 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
4.25 lakhs were duped by the promise of providing cement at cheap rates.
-पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के बिल्डिंग मैटेरियल व्यापारी परमीत कुमार से आरोपी ने सीमेंट सस्ते दामों दिलाने का झांसा देकर 4.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ठगी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में लग गई है।

सरधना रोड स्थित जगदीशपुरम निवासी परमीत कुमार ने बताया कि उनकी बालाजी कंक्रीट के नाम से फर्म है, जो रोड़ी मिक्स कंक्रीट टाइल्स का निर्माण करती है। तीन मार्च 2026 को उन्हें एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को एक सीमेंट कंपनी का सेल्स मैनेजर बताया था। आरोपी ने पीड़ित को सस्ते दामों में सीमेंट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा था। साथ ही वेंडर कोड खुलवाने की बात कही थी। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर फॉर्म भेजकर ऑनलाइन पैसे भेजने के लिए बोला था। पीड़ित ने आरोपी को 4.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। लेकिन तय समय तक सीमेंट नहीं मिलने पर उसे ठगी का एहसास हुआ। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed