फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   42 people including Rajya Sabha member, MLA objected to the circle rate

राज्यसभा सदस्य, विधायक सहित 42 लोगों ने की सर्किल रेट पर आपत्ति

Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
42 people including Rajya Sabha member, MLA objected to the circle rate
मेरठ। प्रस्तावित सर्किल रेट में आपत्ति करने का समय सोमवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। नए सर्किल रेट पर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व कैंट विधायक अमित अग्रवाल सहित 42 लोगों द्वारा आपत्ति आई है। जिस पर मंगलवार को एआईजी स्टांप शर्मा नवीन कुमार और उपनिबंधक मंथन करेंगे। जल्द ही आपत्तियों का निस्तारण करने की बात अधिकारियों ने कही है।
विज्ञापन

देहात में 10-15 और शहरी क्षेत्र में 30-35 फीसदी सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रजिस्ट्री विभाग ने किया है। तीन साल में सर्किल रेट बढ़ाने की प्रशासन की तैयारी है, लेकिन सरकार की कई योजना में जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते कई गांव में सर्किल रेट नहीं बढ़ाने पर चर्चा हुई। इसके बावजूद रजिस्ट्री विभाग ने नया सर्किल रेट का प्रस्ताव बनाया और आपत्तियों के लिए 15 दिन का समय दिया। जिसमें राज्यसभा सदस्य व विधायक सहित 42 लोगों ने आपत्ति दी। एआईजी स्टांप का कहना कहना है कि 42 आपत्ति आई हैं। उनका जल्द ही निस्तारण करेंगे। आगे की प्रक्रिया को भी पूरा करेंगे। साकेत, डिफेंस कॉलोनी सहित शहर के कई पाश इलाके में एक लाख से ऊपर सर्किल रेट होने का प्रस्ताव रखा गया है। डीएम वीके सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की सभी प्रक्रिया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed