फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिजली के करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

बिजली के करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

Sat, 23 Mar 2019 03:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली के करंट लगने से संविदा कर्मी की मौत

विज्ञापन
बिजली करंट से संविदाकर्मी की मौत
- मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
जानीखुर्द। शुक्रवार को गांव पांचली खुर्द में एक संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने मेरठ-बागपत रोड पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम सदर और कई थानों की पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची। एसडीएम के मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया।
गांव किठौली निवासी राहुल पुत्र मुकेश उम्र (25) पांचली बिजली घर पर संविदा पर लाइनमैन था। बृहस्पतिवार रात को गांव पांचली व अन्य तीन चार गांवों की बिजली की लाइन खराब हो गई। शिकायत पर राहुल बिजली घर से शटडाउन लेकर तार चेक करने लगा। इस दौरान तारों में करंट आने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर किसी भी विद्यत अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने मेरठ बागपत मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम सदर , सीओ सरधना पंकज और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम सदर ने जाम लगा रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। बाद में ग्रामीणों से वार्ता करने के बाद एसडीएम ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार मृतक लाइनमेन के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बंद लाइन में करंट कैसे आया जांच कर रही है। यदि किसी की लापरवाही समाने आएगी, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक राहुल के एक छोटा भाई और चार छोटी बहनें है। मृतक ही परिवार का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है। परिवार के अकेला कमाने वाले राहुल की मौत के बाद परिवार का गुजारा अब कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed