फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गांव अजराडा मे स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मदरसें का रिवायती 101वां सालाना इजलास ए आम रविवार दोपहर सम्पन्न हु

गांव अजराडा मे स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मदरसें का रिवायती 101वां सालाना इजलास ए आम रविवार दोपहर सम्पन्न हु

Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
गांव अजराडा मे स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मदरसें का रिवायती 101वां सालाना इजलास ए आम रविवार दोपहर सम्पन्न हु
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मदरसे का रिवायती 101वां सालाना इजलास ए आम रविवार दोपहर संपन्न हुआ। यहां प्रबंधक जामिया ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना हकीम मुहम्मद अब्दुल्ला मुगैसी ने दुआ कराई।
गांव अजराड़ा में रविवार को दो दिवसीय कार्यक्रम में दारुल उलूम देवबंद वक्फ मजाहिर उलूम सहारनपुर और दारुल उलूम मदवतुल उलमा लखनऊ समेत विभिन्न शिक्षा केंद्रों से बुद्धिजीवियों ने शिरकत की। पहली बैठक महिला वर्ग की थी। इसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सदस्य निकहत परवीन खानम लखनऊ, अध्यापिका खुर्शीदा खातून देवबंद एवं जीनत महताब दिल्ली इत्यादि ने संबोधन किया। पुरुषों के लिए कार्यक्रम की दूसरी बैठक में दारुल उलूम देवबंद के शेखुल हदीस अल्लामा कमरूदीन, दारुल उलूम हैदराबाद के संचालक मौलाना रहीमुदीन अंसारी, दारुल उलूम वक्फ देवबंद के मुफ्ती एवं मुहादिस मुफ्ती अहसान कासमी इत्यादि ने विचार रखे। तीसरी बैठक में कार्यक्रम अध्यक्ष मोहतमिम जामिया एवं ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद मुहम्मद राबे हसनी नदवी जामिया के सरपरस्त और दारुल उलूम देवबंद के मोहतमिम प्रबंधक मुफ्ती अब्दुल कासमी नौमानी, दारुल उलूम वक्फ के मुबल्लिमे आजम मौलाना अबुल कलाम कासमी, उस्ताद हदीस मुफ्ती मुहम्मद इमरान कासमी, नववतुल उलमा के उस्ताद मौलाना महमूद हसनी नदवी आदि ने सहभागिता निभाई।
विज्ञापन

अंत में जामिया के प्रबंधक मौलाना हकीम मोहम्मद अब्दुल्ला मुगैसी ने लगभग एक दर्जन निकाह पढ़ाने से पूर्व युवाओं को पवित्र हदीस के हवाले से तलाक के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत अप्रिय कार्य है। जिससे हमें बचना चाहिए। तीन तलाक हराम के बराबर है। आज युवाओं की नादानी के कारण देश की जनता को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड प्रयासरत है। उन्होंने मेहर को औरत का आवश्यक अधिकार बताते हुए उसे अदा करने को कहा। अंत में देश में अमनो अमन सुख शांति भाईचारा राष्ट्रीय एकता आदि के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम का संचालन जामिया के प्रवक्ता मौलाना आस मोहम्मद गुलजार कासमी ने किया। दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती हबीबुर्ररहमान खेरवादी ने भी विचार रखे। यहां पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व हाजी इमरान एवं डॉ. फुरकान त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
अजराड़ा स्थित जामिया इस्लामिया अरबिया गुलजारे हुसैनिया मदरसे का 101वां सालाना इजलास ए आम संपन्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed