{"_id":"5c59fb7abdec224c164ec869","slug":"41549400954-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे को क्लीनचिट देने में जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के बेटे को क्लीनचिट देने में जांच बैठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के बेटे को क्लीनचिट देने में जांच बैठी
- दोबारा से हो सकती अजय हत्याकांड की जांच
मेरठ। अजय उर्फ टिंकू हत्याकांड में दरोगा के इनामी बेटे मोहित चौधरी को क्लीनचिट देने के मामले में जांच बैठ गई है। डीआईजी ने मॉनीटरिंग सेल से इसका रिकार्ड मांगा है। पुलिस का मानना कि अधूरी विवेचना कर इनामी का नाम निकालने का मामला कोर्ट में अटक सकता है। हालांकि, विवेचक ने वादी व गवाहों के शपथ पत्र कोर्ट में पेश करने की बात कही है।
जली कोठी स्थित पटेल नगर में वाहन माफिया हाजी गल्ला के बेटे शादाब का मोबाइल दुकानदार अरमान से विवाद हुआ था। जिसमें राहगीर अजय उर्फ टिंकू निवासी टीपीनगर की गोली लगने से मौत हो गई थी। शादाब और दरोगा मनोज कुमार के बेटे मोहित चौधरी समेत 11 लोग तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी ने नामजद कराए थे। मोहित और इकराम को छोड़कर बाकी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस की दस महीने तक विवेचना चली, जिसमें मोहित और इकराम को क्लीन चिट दे दी गई। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इसको प्रकाशित किया। मामला डीआईजी अखिलेश कुमार तक पहुंचा। डीआईजी ने कहा कि मॉनीटरिंग सेल से इसका रिकार्ड मांगा गया है। दरोगा का बेटा आरोपी है तो उसका नाम दोबारा से जोड़ा जाएगा। विवेचक से इसकी रिपोर्ट मांगी जाएगी।