{"_id":"5b957aa9867a557f220f8b8f","slug":"41536522921-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट कर नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी टोल प्लाजा कर्मियों से मारपीट कर नगदी लूटी
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकलां कट पर बने मिनी टोल प्लाजा पर रविवार की रात में बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। बदमाश हथियारों के बल पर टोल कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग तीन लाख रुपये की नकदी लूटकर ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। लूट करने के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस बदमाशों की नाकेबंदी में जुटी हुई थी।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मवीकलां कट पर मिनी टोल प्लाजा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 11:30 बजे 10 से 12 हथियार बंद बदमाश कार और बाइकों से आए और उन्होंने तमंचे के बल पर टोलकर्मियों को आतंकित करते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहां से दिनभर टोल की एकत्रित धनराशि को लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने टोलकर्मियों से मारपीट की। लूटपाट करने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद टोलकर्मियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कई थानोें की पुलिस, एएसपी राजेश श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर टोल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि बदमाश लगभग तीन लाख रुपये लूटकर ले गए है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस मौके पर है और मामले की जांच कराई जा रही है।