{"_id":"5b6a082d4f1c1b9c3e8b5a10","slug":"41533675565-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यसमिति की बैठक में रहेगा प्रदेश का आधा मंत्रालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यसमिति की बैठक में रहेगा प्रदेश का आधा मंत्रालय
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यसमिति की बैठक में रहेगा प्रदेश का आधा मंत्री मंडल
मेरठ। भाजपा की 11 व 12 अगस्त को होने जा रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो दिन तक प्रदेश का आधा मंत्री मंडल मौजूद रहेगा। इसके अलावा तमाम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के सभी विधायक और सांसद भी इस बैठक में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के रुकने की व्यवस्था आरएएफ के गेस्ट हाउस में की जा रही है। कार्यसमिति की बैठक में 600 से ज्यादा लोग आएंगे।
11 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। राजनाथ सिंह उद्घाटन सत्र को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली चले जाएंगे। जबकि मुख्यमंत्री योगी सहित अन्य सभी नेता बैठक में मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे सहित पूरी प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्य, जिसमें भाजपा के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री और स्वतंत्र प्रभार मंत्री, प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष और महामंत्री, प्रदेश के सभी जिला और महानगर अध्यक्ष इस बैठक में दोनों दिन मौजूद रहेंगे। जबकि 12 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के सभी सांसदों की बैठक लेंगे। यह बैठक बाईपास स्थित होटल ब्रावुरा में होगी।