{"_id":"5b354af44f1c1bc57b8b4a6f","slug":"41530219252-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रद्द करने पर भी राइट टाइम नहीं हुई राज्यरानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रद्द करने पर भी राइट टाइम नहीं हुई राज्यरानी एक्सप्रेस
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 घंटे लेट पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस
मेरठ। संगम और नौचंदी एक्सप्रेस के साथ अब राज्यरानी एक्सप्रेस भी लेट ट्रेनों की सूची में शामिल हो गई है। पिछले एक महीने से यह ट्रेन लगातार लेट चल रही है। राइट टाइम करने के लिए सोमवार को इसे रद्द किया गया था। मंगलवार को इस ट्रेन को राइट टाइम रवाना किया गया। लेकिन इसकी चाल नहीं सुधर सकी है। बुधवार रात साढ़े दस बजे आने वाली ट्रेन 16 घंटे की देरी से बृहस्पतिवार को दोपहर करीब ढाई बजे सिटी स्टेशन पहुंची। देरी के चलते इस ट्रेन को सुबह पौने पांच बजे की बजाय सवा ग्यारह घंटे देरी से शाम करीब सवा चार बजे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे रवाना हुई, वहीं संगम एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से शाम करीब सवा तीन बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया राज्यरानी एक्सप्रेस का मामला भी अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया है।