{"_id":"5b2820964f1c1ba96e8b8c38","slug":"41529356438-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए वाहन मिलने तक पुराने वाहनों से ही उठेगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए वाहन मिलने तक पुराने वाहनों से ही उठेगा कूड़ा
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निगम द्वारा शहर की सफाई के लिए 45 कूड़ा वाहन खरीदे जाने हैं। इसको लेकर सोमवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान और मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने सूरजकुंड स्थित वाहन डिपो का निरीक्षण किया।
डिपो पर नगर आयुक्त ने वाहनों को खड़े करने की जमीन आदि को देखा। यहां खड़े पुराने और खराब वाहनों को देखकर कहा कि जब तक नए वाहनों की खरीद नहीं हो जाती तब तक इन वाहनों को ठीक कराकर शहर की सफाई में लगाया जाए। मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने वाहन पार्किंग की जगह की मापतौल कराई। जमीन का मुआयना करने के बाद दो मंजिला वाहन पार्किंग बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। नगर आयुक्त ने डिपो प्रभारी अरुण खरखौदिया को डिपो में पड़े स्क्रैप की नीलामी कराने के निर्देश दिए ताकि नए वाहनों को खड़े करने की जगह बनाई जा सके। नगर आयुक्त ने डिपो कर्मचारियों की बायोमेट्रिक्स हाजिरी भी चेक की, जो सही मिली। इसके बाद अधिकारी नई सड़क पहुंचे। यहां खाली पड़ी नगर निगम की जमीन का भी वाहन खड़े करने के इस्तेमाल को लेकर मुआयना किया गया। बताया गया कि कोर्ट में चल रहा जमीन का फैसला निगम के पक्ष में आया है। इस जमीन पर भी नगर निगम कूड़ा वाहनों की पार्किंग बना सकता है।