{"_id":"5ade4f804f1c1b360b8b639e","slug":"41524518784-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट पर बैठने को लेकर बच्चों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट पर बैठने को लेकर बच्चों में चले लात-घूंसे
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
सीट पर बैठने को लेकर क्लास में चले लात-घूंसे
मेरठ। एसडी सदर इंटर कॉलेज में सोमवार को सातवीं क्लास के दो छात्र सीट पर बैठने को लेकर आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर लात-घूंसे चले। एक बच्चे ने दूसरे को परकार (कम्पास) मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर दिया और दूसरे बच्चे का नाम काटने को कहा। प्रिंसिपल ने नाम काटने की चेतावनी देकर मामले को शांत किया।
स्कूल के बच्चों ने बताया कि क्लास चल रही थी। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर दोनों छात्रों में मारपीट हुई। उन्हें किसी तरह छुड़ाया गया और प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी गई। दोनों बच्चों को प्रधानाचार्य ने बुलाया। वह एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। मामला दोनों बच्चों के परिजनों तक पहुंचा तो वह भी स्कूल आ गए। एक बच्चे की पीठ में परकार लगा हुआ था, जिस कारण उसके खून निकल रहा था। इस वजह से उसके परिजनों ने हंगामा किया और नाम काटने को कहा। एसडी सदर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया कि दोनों बच्चों और उनकेपरिजनों को समझाकर मामला शांत कर दिया गया है। बच्चों का झगड़ा था, जिसमें सुलह हो गई है।
खास बातें:
सातवीं क्लास के हैं छात्र, हंगामा
प्रिंसिपल ने दी नाम काटने की चेतावनी