{"_id":"5a8dd8e84f1c1b805a8bb1b5","slug":"41519245544-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस्तों में जमा कर सकेंगे बकायेदार बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किस्तों में जमा कर सकेंगे बकायेदार बिजली का बिल
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीवीवीएनएल ने बकायेदार घरेलू व निजी नलकूप उपभोक्ताओं को दी सुविधा
- सरचार्ज नहीं होगा माफ, पूरा करना होगा बिल जमा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। पीवीवीएनएल ने बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बकाया बिल जमा करने की योजना का शुभारंभ किया है। योजना के मुताबिक बकायेदार उपभोक्ता छह मासिक किस्तों में अपना बकाया बिल जमा कर सकते हैं। हालांकि योजना के तहत सरचार्ज पर कोई छूट नहीं दी गई है। बकाये बिल पर लगे सरचार्ज को भी जमा करना होगा।
कंपनी का करीब 20 फीसदी शहरी उपभोक्ताओं के अलावा ग्रामीण उपभोक्ताओं पर लंबे समय से बड़ा बकाया बिल चल रहा है। लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली नहीं होने पर कंपनी की किरकिरी हो रही है। किसान अपने नलकूप और ग्रामीण अपने घरेलू बिलों को ओटीएस आने की उम्मीद में सालभर के अंदर ही जमा करते हैं। मार्च महीना नजदीक आते ही राजस्व के लिए मारामारी मची है। राजस्व वसूली लक्ष्य हासिल करने के लिए कंपनी ने बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए योजना की घोषणा कर दी है।
छह मासिक किस्तों में कर सकेंगे बकाया योजना
योजना के मुताबिक घरेलू बत्ती पंखा (एलएमवी-1) उपभोक्ताओं से बकाया राशि का 10 फीसदी एवं निजी नलकूप (एलएमवी-5) श्रेणी के उपभोक्ताओं से बकाया बिल राशि का 20 फीसदी रकम के साथ वर्तमान बिल जमा कराना होगा। इसके बाद शेष बकाये को छह माह की समान मासिक किस्तों में जमा कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
क्या बोले एमडी
घरेलू व निजी नलकूप के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए यह स्वर्णिम मौका है कि वे छह समान मासिक किस्तों में अपना बकाया जमा करके लाभ उठा सकते हैं। अगर उपभोक्ता बकाया जमा नहीं करेंगे तो उनके कनेक्शन काटे जाएंगे।
आशुतोष निरंजन, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ