{"_id":"5a5529934f1c1b5c0c8b7a27","slug":"41515530643-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 देशों के छात्रों ने मेरठ के करोबार की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 देशों के छात्रों ने मेरठ के करोबार की जानकारी ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी छात्रों ने जाना कैंची बनाना
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
28 देशों के 60 छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को मेरठ में कैंची और एंब्रॉइडरी की फैक्ट्रियों का भ्रमण किया। सभी छात्र नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहे हैं।
सबसे पहले छात्र-छात्राओं ने लोहियानगर स्थित सीजर कॉमन फेसेलिटी सेंटर का भ्रमण किया। जहां उन्होंने कैंची बनाने की जानकारी ली। साथ ही कैंची बनाने की आधुनिक मशीनों के बारे में जाना। इसके बाद छात्रों ने करीमनगर स्थित एंब्रॉइडरी क्लस्टर का भ्रमण किया। जिसके मालिक साजिद सैफी और अमजद अली हैं। वहां छात्रों ने कढ़ाई कारोबार के बारे में जाना। इसके अलावा छात्रों ने दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पीपीडीसी (मिनिस्ट्री आफ एमएसएमई का सेंटर) और जाकिर कॉलोनी स्थित सीजर फैक्ट्री का भ्रमण किया। इंस्टीट्यूट के पवन शुक्ला ने बताया छात्रों को कोर्स में कैंची, एंब्रॉयडरी के बारे में पढ़ाया जाता है। उन्होंने बताया अफगानिस्तान, अलजीरिया, बांग्लादेश, भूटान, केन्या, कजाकिस्तान, मोरोक्को, नाइजीरिया, रवांडा, श्रीलंका सहित 28 देशों के छात्रों ने शहर के मुख्य कारोबार की जानकारी ली। इस भ्रमण के दौरान छात्र काफी खुश नजर आए।
खास बात
नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से 28 देशों के छात्र पहुंचे मेरठ