{"_id":"5a53d24b4f1c1bd3178b5ab1","slug":"41515442763-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां लगता था जाम, वहां दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां लगता था जाम, वहां दौड़ रहे वाहन
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां लगता था जाम, वहां दौड़ रहे वाहन
मेरठ। भारी वाहनों से शहर में जिन स्थानों पर जाम लगता था, वहां अब वाहन दौड़ रहे हैं। दिन में भारी वाहन बंद होने से मुख्य चौराहों समेत अन्य स्थानों पर यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
शहर में सुबह सात बजे से रात्रि दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने 25 दिसंबर की सुबह से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। भारी वाहनों से दिन में रुड़की रोड, जीरो माइल चौराहा, बेगमपुल चौराहा, लालकुर्ती मुख्य मार्ग, बाउंड्री रोड, कमिश्नरी आवास चौराहा, मवाना रोड पर गंगानगर से रजपुरा चौकी, चौधरी चरण सिंह विवि रोड, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, गढ़ रोड पर मेडिकल कॉलेज, पीवीएस रोड शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहा व 44वीं वाहिनी पीएसी गेट, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, दिल्ली चुंगी और ट्रांसपोर्ट नगर क ट के बाद जाम लगता था। लेकिन अब यहां व्यवस्था सुधर रही है।
ट्रांसपोर्ट नगर के अलावा कोई छूट नहीं
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ट्रांसपोर्टरों की समस्या को देखते हुए दिल्ली रोड पर बिजली बंबा तिराहा से लेकर नवीन मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट तक ही भारी वाहन दिन में आ सकते हैं। टीपीनगर गेट को छोड़कर शहर में कहीं भी भारी वाहनों को दिन में किसी भी कीमत पर नहीं घुसने दिया जाएगा। भारी वाहन बंद होने से हादसों में भी कमी हुई है।
विज्ञापन
ट्रकों की फिटनेस के लिए बीच का रास्ता
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार पुलिस अफसरों से कह रहे हैं कि भारी वाहन बंद होने से दिन में फिटनेस के लिए ट्रक शास्त्रीनगर में आरटीओ में नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी बीच का रास्ता निकालने में लगे हैं। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी का कहना है कि यदि यदि ट्रकों की फिटनेस का काम नवीन मंडी या ट्रांसपोर्ट नगर में हो जाए तो फिर उन्हें राहत मिलेगी। इसको लेकर पुलिस अफसरों ने आरटीओ के अधिकारियों से संपर्क किया है।
प्रवीन चिन्योटी बोले, करेंगे सहयोग
व्यापारी नेता और ट्रांसपोर्टर प्रवीन चिन्योटी ने कहा कि अब वह ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करेंगे। उन्होंने पुलिस अफसरों से भी कह दिया है। शहर में ट्रकों से किसी की कोई जान नहीं जानी चाहिए। यदि कुछ परेशानी कहीं हो रही है तो उसे भी निपटा लेंगे। ट्रांसपोर्ट नगर तक जो छूट दी गई है वह उस पर सहमत हैं। शहर में अन्य स्थानों पर कोई छूट नहीं मिलनी चाहिए।
खास बात
शहर में जाम का कारण बन रहे थे भारी वाहन