फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छावनी की सड़कों पर मौत के बैरियर

छावनी की सड़कों पर मौत के बैरियर

Wed, 03 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
छावनी की सड़कों पर मौत के बैरियर
कैंट की सड़कों पर जोखिम में जान
विज्ञापन

मेरठ। छावनी क्षेत्र में सड़कों पर पेड़ के तने बैरियर के रूप में लगा दिए हैं। कोहरे में पेड़ के तने से टकराकर लोग आए दिन घायल हो रहे हैं, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। लोगों का आरोप है कि कैंट बोर्ड ने टोल टैक्स ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह के बैरियर लगाए हैं। शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
डेयरी फार्म रोड पर कैंट बोर्ड ने पेड़ों के तने बैरियर के रूप में लगा दिए हैं। इसके अलावा हजारी की प्याऊ से बेगमपुल जाने वाले मार्ग पर र्साइं मंदिर के निकट भी पेड़ के तनों को बैरियर बनाया है। कोहरे के कारण ये दिखाई नहीं देते, ऐसे में किसी अनहोनी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात्रि पेड़ के तने टकराकर एक बाइक सवार घायल हो चुका है।
विज्ञापन


पेड़ के तनों पर कैंट बोर्ड का स्टिकर
कैंट बोर्ड के प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि डेयरी फार्म रोड और हजारी की प्याऊ पर कैंट बोर्ड ने कोई पेड़ के तने नहीं डलवाए हैं। अगर मार्ग अवरुद्ध किया गया है तो बुधवार को दिखवाया जाएगा। अब ऐसे में सवाल उठता है कि ये पेड़ के तने किसने डलवाए हैं और उन पर कैंट बोर्ड के स्टिकर भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग अवरुद्ध होना ठीक नहीं है। अगर कैंट बोर्ड द्वारा सड़क पर पेड़ के तने डालकर बैरियर बनाया गया है तो सीईओ से बात की जाएगी। बीना वाधवा, उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड
खास बात
सड़क पर पेड़ के तने बैरियर के रूप में लगाए, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed