{"_id":"59bee7744f1c1bb0688b51f1","slug":"41505683316-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। पल्स पोलियो अभियान के पहले चरण में रविवार को 2333 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष के तीन लाख 12 हजार 765 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
पल्स पोलियो चरण का शुभारंभ बेगमपुल पर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने पोलियो बूथ का उद्घाटन कर किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. रजत गर्ग, यूनिसेफ के अरशद जमाल और इनरव्हील क्लब से रीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सीएमओ ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न बूथों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना एवं हस्तिनापुर के बूथों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि सात अक्तूबर से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम आरंभ होगा। दूसरी तरफ, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज, साबुन गोदाम हेल्थ पोस्ट और भूड़बराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहे बूथों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के अचानक हड़ताल पर जाने से पर्यवेक्षकों की टीम के सदस्यों के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन फिर भी कार्य सुचारु रूप से किया गया।