{"_id":"59bab05d4f1c1bb0688b48d6","slug":"41505407069-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों के लिए लगी चौथी ओपीडी, देखे गए 54 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों के लिए लगी चौथी ओपीडी, देखे गए 54 मरीज
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्गों केलिए लगी चौथी ओपीडी, 54 मरीज देखे
मेरठ। आईएमए के निशुल्क वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा केंद्र में चौथी ओपीडी बृहस्पतिवार सुबह नौ से 11 बजे तक लगाई गई। इसमें 54 मरीज देखे गए। अब तक यहां 212 मरीज देखे जा चुके हैं। यहां फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही और डॉ. अमिताभ गौतम ने परामर्श दिया। मरीजों का वजन, ब्लड प्रेशर, टेम्प्रेचर और ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया। आईएमए मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. वीरोत्तम तोमर ने बताया कि यह क्लीनिक सप्ताह में हर मंगलवार और बृहस्पतिवार को चलेगा। आईएमए हॉल में लगाए इस चिकित्सा केंद्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र के रोगियों को देखा जाएगा। इसका संयोजन डॉ. उमंग अरोरा कर रहे हैं।
डेंगू केतीन नए मरीज मिले, संख्या पहुंची 29
मेरठ। स्वाइन फ्लू केसाथ-साथ डेंगू भी पैर पसारने लगा है। बृहस्पतिवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले हैं। मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या 29 पहुंच चुकी है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से मेरठ केसरोज शर्मा (45) निवासी नंदन कुंज, शाकिब (28) निवासी खैरनगर और दीपक (28) निवासी नई बस्ती रेलवे रोड को डेंगू की पुष्टि हुई है।
आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करें
मेरठ। महर्षि वाल्मीकि बुद्धिजीवी मंच की सूरजकुंड स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें नगर निगम में 2215 आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाली को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सतीश छझलाना और मुकेश सेठ ने की। यहां राजकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर ने बताया कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन 8200 रुपये प्रतिमाहकर दिया है। यह सितंबर 2017 से लागू होगा। इस सबसे महत्वपूर्ण काम आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की संविदा बहाल करना है। सुंदरलाल ने कहा कि मेरठ नगर आयुक्त द्वारा 196 सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने का फैसला सही है। इस दौरान सुभाष वैद, अमित, नितिन, राहुल सूद और आकाश वैद आदि मौजूद रहे।