{"_id":"59a72cb24f1c1b4f738b47a7","slug":"41504128178-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग के अधिकारी भी सत्याग्रह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग के अधिकारी भी सत्याग्रह पर
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई के अधिकारी और कर्मचारियों ने बुधवार को ऊर्जा भवन पर सत्याग्रह किया।
समिति संयोजक इंजीनियर सीपी सिंह ने कहा कि प्रबंधन पूर्व में हुए समझौते का पालन नहीं कर रहा है। अगर प्रबंधन में कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो आगामी 12 सितंबर से उप्र के ऊर्जा भवनों के अभियंता और बिजली कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। कहा कि कर्मचारियों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। ऊर्जा निगमों का एकीकरण किया जाए। 14 जनवरी 2000 के बाद सेवा मेें आए सभी कर्मचारियों व अभियंताओं के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। संविदा कर्मियों को निगम से सीधे भुगतान किया जाए। इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह, नरेश चंद शर्मा, सीपी सिंह, दिनेश अग्रवाल, कृष्णा सारस्वत, आईपी सिंह, विजयपाल, महावीर सिंह, महेश चंद शर्मा, दीपक कश्यप, मांगेराम, हरिराज त्यागी, सुरेंद्र सिंह, जुगल किशोर, जतन, दीपचंद चौहान, बुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बात
- समझौते पर अमल न होने से नाराज है अधिकारी व कर्मचारी
- 12 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी