फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुखबिरी में फेल स्वास्थ्य विभाग को लगी फटकार

मुखबिरी में फेल स्वास्थ्य विभाग को लगी फटकार

Thu, 31 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
मुखबिरी में फेल स्वास्थ्य विभाग को लगी फटकार
मेरठ। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी समीर वर्मा ने बुधवार को 35 बिंदुओं पर समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने भ्रूण लिंग परीक्षण रोकने के लिए बनी मुखबिर योजना की अब तक की प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए योजना के प्रचार प्रसार के लिए कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल आदि सार्वजनिक स्थानों पर योजना से संबंधित होर्डिंग या बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत छापामारी कार्यवाही करें। सवाल किया कि हरियाणा की टीम यहां आकर जनपद में छापामारी कर सकती है, मगर हम क्यों नहीं कर पाते। कहा कि आगामी एक माह में एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही न होने पर प्रभारी पीसीपीएनडीटी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी ने परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ावा देने, उसके लिए आवश्यक दवाओं को तत्काल खरीदने, ई-टेंडर व ई प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया को अपनाने, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने, लापरवाह डॉक्टरों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, मातृृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने और ग्राम व शहरों में एंटी लार्वा छिड़काव करने के निर्देश दिए। सीडीओ आर्यका अखौरी ने बताया कि जिले में विश्व जनसंख्या पखवाड़ा 2017 आयोजित किया जाएगा। आगामी पल्स पोलियो अभियान 17 सितंबर से चलेगा। बैठक में सीएमओ डॉ. राजकुमार, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. पीके बंसल सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

- जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुई 35 बिंदुओं पर समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed