फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्नातक में प्रवेश को कॉलेजों में आज से दाखिले

स्नातक में प्रवेश को कॉलेजों में आज से दाखिले

Mon, 24 Jul 2017 03:02 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
स्नातक में प्रवेश को कॉलेजों में आज से दाखिले
मेरठ। सीसीएसयू द्वारा पहली मेरिट जारी होने के बाद डिग्री कॉलेजों में सोमवार से प्रवेश प्रारंभ होंगे। स्नातक में प्रवेश लेने के लिए छात्र कॉलेज पहुंचेंगे। विवि ने पहली मेरिट शुक्रवार को जारी कर दी थी। शनिवार को कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर मेरिट चस्पा हो गई। आवेदकों ने कॉलेजों में जाकर कटऑफ देख ली है। प्रॉस्पेक्टस की व्यवस्था भी कॉलेजों में कर दी गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने दाखिले के लिए 24 से 26 जुलाई का वक्त दिया है। मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज, डीएन कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, कनोहरलाल कॉलेज, शहीद मंगल पांडे राजकीय गर्ल्स कॉलेज और आरजी गर्ल्स कॉलेज में आवेदक पहुंचे। कॉलेजों ने प्रॉस्पेक्ट्स देने शुरू कर दिए हैं। हालांकि आज दिल्ली में जंतर मंतर पर शिक्षक सातवें वेतन आयोग लागू करने की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन करेंगे। मेरठ से कई शिक्षक प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली गए हैं, इसलिए कई शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इससे दाखिले की प्रक्रिया में दिक्कत हो सकती है। डीएन डिग्री कॉलेज ने पहले ही सामूहिक अवकाश की घोषणा कर दी है। कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया चलेगी। मूटा और एआईफुक्टो के आह्वान पर मेरठ से भी काफी संख्या में शिक्षक दिल्ली प्रदर्शन करने जाएंगे।
विज्ञापन

जुलाई में मेरिट पूरी करेगा विवि
सीसीएसयू मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के लिए दो मेरिट जारी करेगी। इनके आधार पर कितने दाखिले होते हैं यह देखने वाली बात होगी। दूसरी मेरिट 27 जुलाई को आ सकती है। दूसरी मेरिट जारी करने और उसके दाखिल इसी महीने होंगे। अगस्त में कॉलेज सीट भरने के लिए अपनी ओर से दो ओपन मेरिट जारी करेंगे। 50 प्रतिशत से अधिक सीटें कॉलेजों को भरनी पड़ सकती हैं। क्योंकि विवि की मेरिट का इतिहास रहा है कि पहली दो मेरिट में 30 प्रतिशत के आसपास दाखिले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रखें ध्यान :
- छात्र समय से कॉलेज पहुंचें।
- बैंक खुलते ही अपना ड्राफ्ट बनवा लें।
- सभी प्रमाणपत्र और फोटो लेकर आएं।
- कॉलेज के फॉर्म में सभी जानकारी स्पष्ट लिखें।
खास बात
- स्नातक में प्रवेश के लिए डिग्री कॉलेजाें में सोमवार से शुरू होंगे दाखिले
- शहर के सात डिग्री कॉलेजों में लगेगी छात्रों की भीड़, 24 से 26 जुलाई तक होंगे एडमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed